Uttarakhand – अब FLYING HAWK से होगी देहरादून शहर की निगरानी, यहां पढ़े

images-2023-12-14T181519.601.jpeg

Uttarakhand

देहरादून – देहरादून शहर की यातायात व्यवस्था में प्रभावी सुधार लाने के उद्देश्य से आज एक नई पहल की गई है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने आज मुंबई की Idea Forge technology limited कंपनी से अनुबंध किया है। इस अनुबंध के तहत शहर के सभी मुख्य मार्गो चकराता रोड, शिमला बायपास रोड, सहारनपुर रोड, हरिद्वार बायपास रोड, राजपुर रोड, ई0सी0 रोड आदि की अब हाईटेक ड्रोन FLYING  HAWK से लगातार निगरानी की जायेगी ।

बता दें कि अब इन मुख्य सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन, नो पार्किंग में खड़े वाहनों, अस्थाई अतिक्रमण पर ड्रोन से नजर रखी जायेगी और प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।

इतना ही नही नगर क्षेत्र में निकलने वाली शोभा यात्राओं व जूलूसो की नियमित मॉनिटरिंग भी  ड्रोन की सहायता से की जाएगी।

गौरतलब है कि शुरुवात में पुलिस कार्यालय देहरादून तथा आई0एस0बी0टी0 स्थित कंट्रोल रूम से 2 ड्रोनों का संचालन किया जाएगा । इस दौरान सभी मार्गों पर हो रही प्रत्येक गतिविधि पर आसमान से पुलिस द्वारा नजदीकी नजर रखी जाएगी। इन ड्रोन्स का लाइव एक्सेस जनपद के उच्च अधिकारियों के पास भी रहेगा। जिससे उनके द्वारा भी समय-समय पर ड्रोन की गतिविधियों और उसकी लाइव लोकेशन से मॉनिटरिंग की जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed