28वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग कर रहे 72 प्रतिभागियों को सीएम धामी ने फ्लैग ऑफ कर किया रवाना

IMG-20250109-WA0017-scaled.jpg

Uttarakhand

देहरादून – भारत मंडपम नई दिल्ली में 10 से 12 जनवरी कर चलने 28 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग कर रहे उत्तराखंड के 72 सदस्यीय दल को आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फ्लैग ऑफ कर रवाना किया । इस दौरान युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या भी उपस्थित थी।

बता दें कि दल में सांस्कृतिक कार्यक्रम से संबंधित 30 प्रतिभागी तथा विकसित भारत से संबंधित 42 यंग लीडर्स राष्ट्रीय युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।इसके अलावा 72 सदस्यीय इस दल में 40 महिला प्रतिभागी महिला सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि राष्ट्रीय युवा उत्सव युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रदर्शन करने का एक बड़ा मंच है। ऐसे में राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग कर रहे युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए आशा प्रकट की कि ये सभी प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम गौरवान्वित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed