सीएम धामी के निर्देश पर 100 से अधिक ठेकों पर प्रशासन और आबकारी विभाग की रेड, यहां पढ़े  – Janpaksh Times

IMG-20240903-WA0010.jpg

Uttarakhand

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम ने प्रदेश के 100 से ज्यादा शराब की दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। ऐसे में औचक चले इस अभियान से ठेका संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

बता दें कि पिछले लंबे समय से सीएम धामी को प्रदेश में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और कई क्षेत्रों में शराब की तस्करी की शिकायतें मिल रही थी । जिस पर सीएम धामी ने प्रशासन और आबकारी विभाग को अभियान चलाते हुए इस पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिए थे। ऐसे में आज विभागीय टीम ने पिथोरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर, चंपावत, हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल जनपद में विशेष छापेमारी अभियान चलाया ।

गौरतलब है कि सीएम धामी के सख्त निर्देश हैं कि यदि दुकानों पर ओवर रेटिंग की शिकायत सही मिलती है और स्टॉक और बिक्री रजिस्ट्रर मेंटेन नहीं मिलता तो दुकानों को सीज कर दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed