मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का कल आएगा परिणाम, मतगणना के लिए चुनाव आयोग तैयार

images-2024-07-12T223910.117.jpeg

Uttarakhand

देहरादून- उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों मंगलौर और बद्रीनाथ सीट पर हुए उपचुनाव का कल परिणाम घोषित किया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि थ्री लेयर सिक्योरिटी के बीच मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। मतगणना के लिए दोनों विधानसभाओं में 14-14 टेबल लगाई गई है। किसी को भी मतगणना परिसर में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

आपको बता दें कि 10 जुलाई को प्रदेश की मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा सीट में मतदान हुआ था। बद्रीनाथ में 51.43 जबकि मंगलौर विधानसभा सीट पर 68.24 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed