प्रेमचंद अग्रवाल – Janpaksh Times

Uttarakhand
देहरादून – प्रदेश के शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने आज विभागीय अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी परियोजना के संबंध में समीक्षा बैठक की। स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों की प्रगति पर जानकारी लेते हुए मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आगामी मानसून सीजन से पहले सभी कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
प्रेमचंद अग्रवाल ने खुशी जताते हुए कहा कि लंबे समय से जो स्मार्ट सिटी के काम चल रहे थे उन्हें तय समय पर जून 2024 में पूरा कर लिया जाएगा। सीवर, ड्रेनेज,pwd व सिंचाई संबंधी काम लगभग अंतिम चरण में है, ग्रीन बिल्डिंग के काम में थोड़ा समय लग सकता है ।जिसे तेजी से पूरा करने के मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए । साथ ही बैठक में देहरादून शहर को कैसे और अधिक सुंदर और सुव्यवस्थित किया जा सकता है इस बात पर भी चर्चा हुई।
