पलटन बाजार देहरादून में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, यहां पढ़े – Janpaksh Times

images-2024-09-10T204303.207.jpeg

Uttarakhand

देहरादून – राजधानी देहरादून के सबसे पुराने और मशहूर
पलटन बाजार में आज दून पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया । एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में चले सत्यापन अभियान के चलते आज पूरे दिन बाजार में हंगामा देखने को मिला ।

बता दें कि इस सत्यापन अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी राज्यो से आकर फड़, ठेली लगाने वालो और दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों के सत्यापन किए। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बीते दिनों पलटन बाजार स्थित एक दुकान में युवती के साथ दुकान के ही एक कर्मचारी ने छेड़खानी की थी । जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं भविष्य में ऐसी घटना दोबारा  न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस की ओर से सत्यापन अभियान चलाया गया है। आज चले सत्यापन अभियान के तहत पुलिस ने लगभग 50 संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया  है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed