चम्पावत की विद्युत समस्याओं का होगा समाधान, सीएम धामी ने नव सृजित विद्युत वितरण मण्डल चंपावत के कार्यालय का किया शिलान्यास

IMG-20231227-WA0013.jpg

Uttarakhand

चंपावत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज  चम्पावत के नवसृजित विद्युत वितरण मण्डल के कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि नवसृजित विद्युत वितरण खण्ड के कार्यालय भवन के बनने से क्षेत्र की विद्युत समस्याओं का त्वरित समाधान होगा। जनपद चम्पावत को आदर्श बनाने की राह में विद्युत समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए उत्तराखण्ड पॉवर कॉरपोरेशन लि. द्वारा उठाया गया यह एक प्रभावी कदम है।

बता दें कि इस मंडल के अंतर्गत तीन विद्युत वितरण खण्ड चंपावत,खटीमा एवं सितारगंज शामिल होंगे। जिससे अब नए सर्किल खुलने के बाद लोगों को अपनी विद्युत समस्याओं को लेकर उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए अधिक दूरी तय नहीं करनी होगी। इसके अलावा क्षेत्र में बिजली की समस्याओं के समाधान को लेकर भी लोगों को आसानी होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed