केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत का निधन ,यहां पढ़े – Janpaksh Times

Thumb_c96a7984-f2aa-46d2-9306-2cbeccfaf0a8_Sheila-Rani-Rawat.jpg

Uttarakhand

देहरादून – बीते दो दिनों से देहरादून के मैक्स अस्पताल के वेंटीलेटर में जिंदगी की जंग लड़ रही केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत आखिरकार जिंदगी से जंग हार गई । 68 साल की शैलारानी ने मंगलवार अस्पताल में ही अंतिम सांसे ली। उनके करीबियों से मिल रही जानकारी के अनुसार बुधवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक स्थान पर किया जाएगा ।

बता दें कि वर्ष 2017 में विस चुनाव प्रचार के दौरान शैलारानी रावत गिर गई थीं । जिससे उन्हें आंतरिक चोट आई थी। चोट से मांस फटने के कारण उन्हें कैंसर भी हो गया था। ऐसे में करीब तीन वर्ष तक चले इलाज के बाद वह स्वस्थ्य होकरराजनीति में दोबारा सक्रिय हो गईं थी । लेकिन फिर इसके कुछ ही महीनों बाद वह ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ की सीढ़ियों से गिर गई ।जिस कारण उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया था। हालाकि परिजनों द्वारा उन्हें हायर सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई, पर वह सफल नहीं हो पाईं और यही उनकी मौत का कारण बन गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed