उत्तराखंड में अगले साल इस तारीख से शुरू होंगे National Games, भारतीय ओलंपिक संघ ने लगाई अंतिम मुहर

images-2024-11-06T224042.860.jpeg

Uttarakhand

देहरादून – उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स के आयोजन की तारीख पर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने अपनी अंतिम मुहर लगा दी है। संघ की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र के माध्यम से यह सूचना दी गई है। वहींआयोजन को सफल बनाने के लिए पांच विभिन्न कमेटियों का गठन भी भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से कर दिया गया है।

बता दें कि बीते माह सीएम धामी ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान संघ की अध्यक्ष डॉ पीटी उषा से मुलाकात कर राष्ट्रीय खेलों की तारीख घोषित किए जाने का अनुरोध किया था। जिसके बाद डॉ उषा ने तत्काल ही आयोजन की प्रस्तावित तारीखों को सहर्ष स्वीकृति दे दी थी। अब इस तिथि का औपचारिक एलान भी कर दिया गया है। जिसके तहत अगले साल यानी की साल 2025 में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक 38वें नेशनल गेम्स का राजधानी देहरादून में आयोजन किया जाएगा।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय खेल के सफल आयोजन के लिए जिस पांच विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है उसमें  सुनैना की अध्यक्षता में गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी, मधुकांत पाठक की अध्यक्षता एनएसएफ/एसओए कोऑर्डिनेशन कमेटी, विथल शिरगोंकार की अध्यक्षता में प्रोटोकॉल कमेटी, सुमन कौशिक की अध्यक्षता में सेफगार्डिंग कमेटी और आईएएस आरके सुधांशु की अध्यक्षता में प्रिवेंशन ऑफ मैनिपुलेशन ऑफ कंपीटिशन कमेटी गठित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed