मिलावटी घी बनाने वाली फैक्ट्री में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की छापेमारी, यहां पढ़े – Janpaksh Times

images-2024-10-07T144753.888.jpeg

Uttarakhand

रुड़की – तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद मे मिलावट का मामला सामने आने के बाद से ही घी समेत अन्य डेरी प्रोडक्ट्स बनाने वाली फैक्ट्रियों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ज्यादा सतर्क हो गई है । इसी कड़ी में मिलावटी देशी घी बनाने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रूड़की के थाना भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के ग्राम छापुर शेर अफगानपुर के पास मौजूद भोले बाबा ऑरेगेनिग डेरी मिल्क प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में छापेमारी की।

हालाकि छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में प्रोडक्शन बंद पाया गया है। मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों योगेंद्र पांडे और महिमानन्द जोशी ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा शिकायत की गई थी कि इस कंपनी में जो देसी घी बनाया जा रहा है उसमें मिलावट की जा रही है । लेकिन जब खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम फैक्ट्री पहुँची तो वहाँ किसी तरह का कोई भी प्रोडक्ट बनता हुआ नही मिला । केवल फैक्टरी में खाली रैपर और डब्बे रखे हुए मिले।

इसके अलावा टीम को मौके पर कंपनी के दो वर्कर मिले । जिन्होंने बताया कि एक महीने से कम्पनी में कोई प्रोडक्शन नही हो रहा है । ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने कंपनी को कागजात दिखाने के लिए निर्देशित किया है। जिसके आधार पर विभागीय टीम केंद्रीय टीम को रिपोर्ट तैयार कर के भेजेगी ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed