सीएम धामी ने चयनित 1094 कनिष्ठ अभियन्ताओं को प्रदान किए नियुक्ति पत्र, यहां पढ़े – Janpaksh Times

Uttarakhand
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वर्चुअल उपस्थिति में उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा 2023 के अन्तर्गत विभिन्न विभागों में चयनित 1094 कनिष्ठ अभियन्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये।


नींबूवाला, गढ़ी कैण्ट स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचन्द अग्रवाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल एवं क्षेत्रीय विधायक सविता कपूर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कनिष्ठ अभियन्ता पद के लिए चयनित हुए अभ्यर्थियों से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान चयनित सभी कनिष्ठ अभियन्ताओं को बधाई देते हुए सीएम धामी ने कहा कि आपके जीवन का अब एक नया अध्याय शुरू हुआ है। अपने माता-पिता गुरूओं और ईश्वर की कृपा से सभी को देवभूमि उत्तराखण्ड में सेवा करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई की जिन 1094 अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिली है उनसे विभागों को और मजबूती मिलेगी।
