Uttarakhand यहां चालक की सूझबूझ से खाई में गिरने से बची बस, 30 यात्री बाल-बाल बचे 

img-1713770716.jpg

Uttarakhand

रुद्रप्रयाग – गुप्तकाशी से बदरीनाथ की ओर जा रही एक बस भैंसारी के निकट अनियंत्रित होकर सड़क से तीन फीट बाहर आ गई। गनीमत रही कि बस चालक की सूझबूझ से  खाई में गिरने से बच गई । वरना यह एक बहुत बड़ी सड़क दुर्घटना होती । जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय बस में महाराष्ट्र के 30 यात्री सवार थे, जो केदारनाथ यात्रा से लौट रहे थे।

गौरतलब है कि रविवार को केदारनाथ राजमार्ग के सोनप्रयाग से लौट रही बस भैंसारी के निकट कुंड से गुप्तकाशी की ओर आ रही एक बोलेरो को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई और सड़क से कुछ बाहर आ गई।

लेकिन चालक ने सही समय पर ब्रेक लगाकर बस को गिरने से बचा लिया । इस तरह बड़ा हादसा होने से टल गया और बस सवार सभी 30 यात्रियों की जान बाल- बाल बच गई ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed